सन्ना: बादलखोल अभ्यारण् की सड़क बनी दलदल, कीचड़ में फंसी स्कूली बस को जेसीबी से निकालना पड़ा
Sanna, Jashpur | Aug 31, 2026 बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र से सड़क की बदहाली की तस्वीर सामने आई है। गायलूंगा से बछरांव जाने वाली सड़क बारिश के बाद कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क में फंस गई, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकालना पड़ा। तस्वीरों में गहरे गड्ढे और कीचड़ साफ नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में इस मार्ग से आवागमन ब