बेगूसराय: रचियाही कचहरी टोल में अपराधियों ने युवक को गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोल के पास की बताई जा रही है।