अररिया: लहटोरा गांव में जलावन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 5, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के लहटोरा गांव में जलावन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से शुक्रवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।