कोडरमा: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के सौजन्य से ध्वजाधारी आश्रम में लगाई गई आरओ वॉटर प्यूरीफायर मशीन
कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक ध्वजाधारी आश्रम के मंदिर परिसर में एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा आरओ वॉटर प्यूरीफायर का अधिष्ठापन बुधवार को 2 बजे किया गया। इस जनहितकारी कार्य केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री-सह-सांसद, कोडरमा अन्नपूर्णा देवी के सौजन्य से हुआ है।