सिंघेश्वर: सिंहेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सिंहेश्वर स्थित प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर स्थान में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन शनिवार को कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।राजस्थान से आए संत श्री दिव्य मुरारी बापू के प्रवचन सुन भक्त भाव-विभोर हो उठे।कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा और दीप प्रज्वलन के साथ हुई थी।फिलहाल पूरा सिंहेश्वर धाम शिवमय हो गया है।