नीम का थाना: अंजना शर्मा बनी सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष
सर्व ब्राह्मण महासभा ने नीमकाथाना निवासी अंजना शर्मा को महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा की सिफारिश पर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैल शास्त्री के मार्गदर्शन में हुई है। अंजना शर्मा की सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।