चूरू: सादुलपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण पर कार्रवाई, 156 लीटर ईंधन किया गया जब्त
Churu, Churu | May 1, 2026 सादुलपुर में नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल बेचने का मामला सामने आया है। घनी आबादी क्षेत्र में ईंधन का भंडारण और बिक्री सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था। आईपीएस अभिजीत पाटील के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।