मेहदावल: परसहर गांव में रामलीला का भव्य मंचन, सीता हरण और लंका दहन ने जीता दर्शकों का दिल
संतकबीरनगर के परसहर गांव में रामलीला के दौरान सीता हरण और लंका दहन की लीलाओं पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। यहां पंचवटी से लेकर लंका तक की पूरी कथा सजीव मंचन में प्रस्तुत की गई। रामलीला ने धर्म और सत्य का संदेश दिया।