डेहरी: थाने चौक पर थाने से दो गज की दूरी पान गुमटी में चोरो के गिरोह ने की भीषण चोरी, नगर थाने में शिकायत दर्ज
Dehri, Rohtas | Apr 4, 2024 थाने चौक पर नारायण पान दुकान को चोरो के गिरोह ने निशाना बनाया है।बताया जाता है कि पान दुकान के ठीक बगल में ही एक अर्ध निर्मित दुकान के सामने से चोरो का गिरोह घुस गया बगल में स्थित पान गुमटी के पीछे तथा ऊपर से पटरा उखाड़ कर गुमटी में रखे सामान व कैश की चोरी कर ली और फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने 40 हजार रुपए मूल्य के सामान की चोरी को शिकायत थाने में की है।