कौंच: कोंच नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना की मांग, लोगों ने सांसद नारायण दास अहिरवार को सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | Apr 14, 2026 डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर कोंच नगर के नागरिकों ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे जालौन के सांसद नारायणदास अहिरवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर के उपयुक्त स्थान पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए योगी आदित्यनाथ से अनुमति दिलाने की मांग की गई, नागरिकों ने बताया कि कोंच में अब तक डॉ. अंबेडकर की कोई प्रतिमा नहीं है।