झांसी: झांसी जेल में सजा काट रहे कैदी की हुई मौत, कई दिन से हो रहे थे उल्टी-दस्त
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2025 हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद झांसी जेल में सजा काट रहे कैदी की बुधवार को मौत हो गई। वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।