झांसी: मौसम में परिवर्तन से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, जिला अस्पताल में बुखार और खांसी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने लगी
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2025 झाँसी में मौसम में परिवर्तन होने की वजह से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों से जिला अस्पताल में बुखार और खांसी से पीड़ित लोगों की संख्या पहले से बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से मरीजों की लाइन लगी है। अस्पताल में पर्चा काउंटर से लेकर डाक्टर के कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ है।।