धोरैया: उर्दू प्राथमिक विद्यालय जाजू कैथोनी का रास्ता बंद होने से पठन-पाठन प्रभावित, बीडीओ ने दीवार हटवाई
Dhuraiya, Banka | Apr 20, 2026 उर्दू प्राथमिक विद्यालय जाजू कैथोनी में सोमवार को विधालय का रास्ता बंद कर दिए जाने के विरोध में छात्र छात्रा सहित शिक्षक सड़क पर बैठ कर पठन पाठन करने को विवश हो गये. सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार विधालय परिसर पहुंचे तथा दीवार को हटवाया.