रामगंजमण्डी: बारिश की आस में मदनपुरा में निकली घास भेरूजी की सवारी, किसानों ने अच्छी वर्षा के लिए की विशेष पूजा-अर्चना
रामगंजमंडी क्षेत्र के मदनपूरा गांव में बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। समय पर बारिश नहीं होने के कारण अधिकांश किसान अब तक खरीफ फसलों की बुआई भी शुरू नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ग्रामीणों ने परंपरा के अनुसार घास भेरूजी की सवारी श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली। रविवार शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने बताया कि सवा