मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर ममेरे भाई ने बुआ के बेटे को ईद से कुचलकर किया हत्या
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नाका निवासी रंजीत कुमार पुत्र रामदुलारे का ममेरा भाई गाली गलौच दे रहा था। जिसको लेकर जब रंजीत ने विरोध किया तो ममेरे भाई ने उसकी ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।