कायमगंज: गांव भागीपुर उमराह में युवक ने शराब के नशे में पेड़ में कीड़े लगने वाली दवा का सेवन किया, अस्पताल में भर्ती
कम्पिल के गाँव भागीपुर उमराह निवासी 27 वर्षीय दूरवीन पुत्र नेपाल सिंह को बेहोशी हालत में लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ जय सिंह ने युवक दूरबीन को गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। भाई सुखबीर ने शनिवार को बताया कि दूरबीन शराब पीने का आदी है शराब के नशे में पेडों में कीड़े लगने वाली दवा का सेवन कर लिया।