पत्थलगांव: बल्ब चोर का अनोखा अंदाज! बाइक की सीट पर कुर्सी रखकर करता था चोरी, पत्थलगांव पुलिस ने पकड़ा
पत्थलगांव और तमता क्षेत्र में दुकानों के बाहर लगे बल्ब चोरी कर दुकानदारों की नाक में दम करने वाले शातिर चोर को आखिरकार पत्थलगांव पुलिस ने पकड़ लिया। खास बात यह थी कि आरोपी लगातार सीसीटीवी कैमरों में नजर आने के बावजूद पुलिस की पकड़ से बाहर था।बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक से निकलता था और उसकी सीट पर एक कुर्सी रखी रहती थी। रात के अंधेरे में सुनसान दुकान के बाह