मेहदावल: महुली थाने में शुद्ध पेयजल व्यवस्था शुरू, फरियादियों और पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत
संतकबीरनगर। जनता के प्रति समर्पण और जनहित की भावना को आगे बढ़ाते हुए थाना महुली में शुद्ध पेयजल व्यवस्था की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा थाना परिसर में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई।जल जीवन मिशन अभियान से जुड़ी विश्वाराज एनवायरमेंटल लिमिटेड के सहयोग से