विजयीपुर: चौमुखा से राधा यादव लगातार पांचवीं बार 112 वोटों से पैक्स अध्यक्ष बनीं
विजयीपुर प्रखंड के चौमुखा पंचायत स्थित पैक्स चुनाव में एक बार फिर राधा यादव ने अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र यादव को 112 वोटों के अंतर से पराजित कर अपना पद बरकरार रखा। पैक्स चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।