पटना ग्रामीण: बाईपास थाना मोड़ के पास बैरिकेडिंग के बावजूद जाम, लोग पुलिसकर्मियों की बातों को अनदेखा करते थे
बाईपास थाना मोड़ के पास जाम की समस्या को देखते हुए गोलंबर पर उत्तर की तरफ गुरुवार को बैरिकेडिंग की गई। मामले की जानकारी गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे यातायात पुलिस उपाधीक्षक 2 अनिल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि बाईपास मोड़ के पास हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी।आसपास के लोग एक तरफ से दूसरे तरफ जाने के क्रम में पुलिस कर्मियों की बातो को अनसुना करते थे।