दतिया नगर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पर पद का लालच और 70 करोड रुपए काऑफर देने का लगाया आरोप
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का नाम लिए बगैर इशारों में उन पर 70 करोड रुपए का ऑफर भाजपा में मंडल अध्यक्ष पद का लालच देने का आरोप लगाया है । यह आरोप पूर्व विधायक ने अपने दतिया स्थित निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए लगाए जिसका वीडियो बुधवार की सुबह 8:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।