महोबा: मामना गांव में गिरवी प्लॉट की बिक्री का विरोध करने पर विधवा से मारपीट, वीडियो वायरल, एसपी से न्याय की गुहार
Mahoba, Mahoba | Jun 11, 2026 मामना गांव की विधवा विमला देवी ने अपने गिरवी रखे प्लॉट की अवैध बिक्री और कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति के इलाज के लिए वर्ष 2022 में प्लॉट गिरवी रखा था, लेकिन अवधि पूरी होने से पहले ही उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।