बिलग्राम: गढ़ी रसूलपुर में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड, अंतिम संस्कार में पहुंचे सपा नेता, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
Bilgram, Hardoi | Apr 14, 2026 बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर में शिल्पी कुशवाहा के अंतिम संस्कार में जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल पहुंचे। उन्होंने मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान सपा नेता ने बताया कि ग्राम गढ़ी रसूलपुर निवासी शिल्पी कुशवाहा की हत्या आरोपी ऋषभ द्विवेदी ने फावड़े से वार कर की थी।