मधेपुरा: वीमेंस कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विशेष ऋण जागरूकता एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन
मधेपुरा के कौशल्या ग्राम स्थित वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा राष्ट्रव्यापी रिटेल क्रेडिट आउटरीच अभियान के तहत विशेष ऋण जागरूकता एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आवास ऋण, शिक्षा ऋण और वाहन ऋण योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।