ब्यौहारी: डायल 100 वाहन की हालत खराब इवेंट आते ही धक्का देकर करना पड़ता है स्टार्ट,पपौंध थाने का मामला
जिले के अंतिम छोर पपौंध थाना मे मौजूद 100 डायल पुलिस वाहन की हालत खराब है।वाहन चालू करने के लिए 5-6 लोगो की जरूरत पड़ रही है। ईवेंट मिलने पर पहले पुलिसकर्मी वाहन को धक्का देते हैं और स्टार्ट कर मौके के लिए रवाना होते हैं। यह हाल कई महीनो से डायल हंड्रेड वाहन का है। थाना प्रभारी ने बताया कि निजी एजेंसी इसकी देखरेख करती है उससे बातचीत की जाएगी।