कटंगी: बारिश के बाद बीसापुर में खुली व्यवस्था की पोल, सड़क हुई जलमग्न
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत बीसापुर में बरसात के पहले नालियों की सफाई नहीं करवाई गई। जिस कारण बारिश होते ही गांव की सड़क जलमग्न हो गई है और लोगों के घरों में पानी घूस रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और लोग अपने घरों के सामने की स्थिति के वीडियो बना-बनाकर अब सोशल मीडिया पर वायरल भी कर रहे है।