ब्यौहारी: शिकार के लिए बिछाए करंट ने ली युवक की जान, दूसरा गंभीर
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी गांव के पास जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर करंट बिछाने वालों की तलाश शुरू कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी गुरुवार शाम 6 बजे सामने आई है।