इटारसी: पुणे मंडल में कार्य के चलते रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें 16 से 18 मई तक रहेंगी रद्द
मध्य रेलवे के पुणे रेल मंडल में दौंड-मनमाड रेल लाइन को दोहरा करने का काम चल रहा है। इस वजह से 16 से 18 मई तक 'नॉन इंटरलॉकिंग' का काम किया जाएगा।बुधवार सुबह करीब 10.15 रेल विभाग ने बताया कि इस काम का असर इटारसी स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा, जिनमें से कुछ को रद्द कर दिया गया है और कुछ के रास्ते बदल दिए गए हैं।