गांधी जयंती पर डीएम ने दिया बच्चों को खास संदेश
जमुई में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने समाहरणालय परिसर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बच्चों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वच्छता और संवेदनशीलता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
डीएम ने बच्चों को नशे से दूर रहने और तकनीक का उपयोग शिक्षा एवं सकारात्मक कार्यों के लिए करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi #jamui
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026