संडीला: बेनीगंज में खाद्य विभाग ने दुकान पर छापेमारी कर 33 प्लास्टिक कैन रिफाइंड तेल सील किए
Sandila, Hardoi | May 24, 2026 बेनीगंज कस्बे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान 33 प्लास्टिक कैन रिफाइंड तेल सील किए गए। इन कैनों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।यह कार्रवाई सण्डीला-बेनीगंज मार्ग पर स्थित आर के ट्रेडर्स की दुकान पर की गई।