शिवपुरी नगर: शिवपुरी मंडी में अवैध व्यापार पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, दो कारोबारियों पर प्राथमिकी की तैयारी
कृषि उपज मंडी समिति शिवपुरी में नियम विरुद्ध व्यापार करने और कार्रवाई के दौरान मंडी अमले के साथ अभद्रता करने का मामला गरमा गया है। मंडी सचिव ने दो फट्टा व्यवसायियों के खिलाफ आज गुरुवार की दोपहर 1 बजे देहात थाना प्रभारी को पत्र लिखकर शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज करने के मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है।