जनसेवा को सरल बनाना, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना।
बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण और सुगम सेवा प्रदायगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने सेवा डेरा के चयनित ग्रामों को आदर्श ग्राम बनाने, जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण, पेंशन और राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण करने तथा ग्रामीणों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक पंजीयन, राशन कार्ड और एग्रीस्टैक जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
पीएम सूर्य घर योजना, जल जीवन मिशन, पोषण सेवाओं और अन्य प्राथमिक योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
सरल प्रशासन, त्वरित समाधान और जनकल्याण. यही सुशासन की पहचान है।
#सुशासन #बस्तर #जगदलपुर
13 views | Bastar, Chhattisgarh | Aug 25, 2026