बरगढ़: बारिश के बाद बड़गड़ क्षेत्र में धनरोपनी ने पकड़ी रफ्तार
Bargarh, Garhwa | Aug 21, 2026 बड़गड़ क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद धनरोपनी के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। खेतों में पर्याप्त नमी और पानी उपलब्ध होने के बाद किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। सुबह से ही किसान और मजदूर खेतों में धनरोपनी करते नजर आ रहे हैं। लंबे समय के बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। किसानों को इस बार धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है