पीरटांड: मधुबन में दुकानदार संघ के आह्वान पर सैकड़ों दुकानें बंद रखकर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
मधुबन में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के नोटिस मिलने के बाद गुरुवार को बाजार बंद कर रखी गईं।सैकड़ों दुकानदारों ने प्रखंड कार्यालय में भी विरोध प्रकट किया।मधुबन में छोटे बड़े सैकड़ों दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।नोटिस मिलते ही दुकानदारों ने फटाफट अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रकट किया। दुकानदार संघ के आह्वान पर लगभग सभी दुकानें बंद कर दी गई।