टिकारी: टिकारी नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सागर दीवान का निधन, अतरी विधायक ने परिजनों से मिलकर जताया खेद
Tikari, Gaya | Aug 3, 2026 टिकारी नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सागर कुमार के निधन की सूचना पर अतरी विधायक रोमित कुमार सोमवार दोपहर शोकाकुल परिजनों से मिलने किला अंदर आवास पर पहुंचे। जहां शोक संवेदना व्यक्त करते हुए युवा नेता के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताई। बहुत ही कम समय में राजनीति में पहचान बनाने वाले सागर का विवाह के कुछ ही माह बाद हुए निधन से सभी स्तब्ध है।