लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में जल स्रोतों पर दो दिन तक वन्यजीवों की गणना, लेपर्ड सहित कई प्रजातियों की गिनती
प्रदेश में वन्यजीवों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वन विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन वार्षिक गणना अभियान चलाया गया। लक्ष्मणगढ़ रेंज में रेंजर रवि सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम ने जल बिंदुओं पर वन्यजीवों की गणना की। यह गणना शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक आठ जल स्रोतों पर की गई।