Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

*लेबर रूम में घुसा अजगर का बच्चा* *रात 1 बजे लेबर टेबलों के बीच रेंगता दिखा, कर्मचारियों ने सुरक्षित पकड़ा; खिड़की के बाहर झाड़ियों से आने की आशंका* सतना। जिला अस्पताल के लेबर रूम में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अजगर का बच्चा घुसने से हड़कंप मच गया। जिस जगह प्रसूताओं का सामान्य प्रसव कराया जाता है, वहां सांप दिखने से नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते उसे सुरक्षित पकड़कर बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे लेबर रूम में मौजूद एक परिजन ने लेबर टेबलों के बीच किसी जीव को रेंगते हुए देखा। पास जाकर देखने पर वह अजगर का बच्चा निकला। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरती और मरीजों व उनके परिजनों को सुरक्षित किया। घटना की जानकारी सफाई सुपरवाइजर को दी गई। इसके बाद पहुंचे सफाई कर्मचारी ने काफी मशक्कत के बाद अजगर के बच्चे को पकड़कर अस्पताल परिसर से बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी गुरुवार रात सामने आया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक लेबर रूम से लगे वॉशरूम के पास स्थित खिड़की के बाहर झाड़ियां और कचरा जमा है। आशंका जताई जा रही है कि अजगर का बच्चा उसी रास्ते से वार्ड के भीतर पहुंचा। घटना के बाद अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

MORE NEWS

*भाजपा कार्यक्रम में भिड़े दो नेता,भाजपा महामंत्री और भाजपा नेता के बीच मारपीट का VIDEO वायरल*
मैहर जिले के ताला मंडल में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुआ विवाद अब सुर्खियों में है। 12 जून को जिला पंचायत सदस्य और महिला बल विभाग अध्यक्ष के पति विजय पटेल और भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी के बीच कहासुनी अचानक हाथापाई में बदल गई। यह पूरी घटना सांसद गणेश सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल की मौजूदगी में हुई थी। घटना के बाद भाजपा नेताओं के साथ मनीष चतुर्वेदी ताला थाने पहुंचकर विजय पटेल के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। वहीं विजय पटेल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि मामला सिर्फ धक्का-मुक्की तक सीमित था। अब घटना का वीडियो करीब एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

*भाजपा कार्यक्रम में भिड़े दो नेता,भाजपा महामंत्री और भाजपा नेता के बीच मारपीट का VIDEO वायरल* मैहर जिले के ताला मंडल में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुआ विवाद अब सुर्खियों में है। 12 जून को जिला पंचायत सदस्य और महिला बल विभाग अध्यक्ष के पति विजय पटेल और भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी के बीच कहासुनी अचानक हाथापाई में बदल गई। यह पूरी घटना सांसद गणेश सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल की मौजूदगी में हुई थी। घटना के बाद भाजपा नेताओं के साथ मनीष चतुर्वेदी ताला थाने पहुंचकर विजय पटेल के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। वहीं विजय पटेल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि मामला सिर्फ धक्का-मुक्की तक सीमित था। अब घटना का वीडियो करीब एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 19, 2026