रतनी फरीदपुर: नेहालपुर +2 विद्यालय में मटन-मछली पार्टी का वीडियो वायरल, लोगों की प्रतिक्रिया
जहानाबाद के नेहालपुर +2 विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों के द्वारा स्कूल के लैब में मछली पार्टी करते एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से शनिवार दोपहर करीब 3 बजे से वायरल हो रहा है जिले के लोग इसपर तरह तरह प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं लोगों का कहना है कि शिक्षकों के द्वारा आए दिन विद्यालय परिसर में मछली मुर्गा बनाया और खाया जाता है जो बिल्कुल गलत है।