फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र रेलवे स्टेशन रोड मालगोदाम के पास अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना दक्षिण क्षेत्र रेलवे स्टेशन रोड मालगोदाम के समीप एक अज्ञात व्यक्ति के अचेतावस्था पर सड़क किनारे पड़े होने की जानकारी थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को अवगत कराया। उसके बाद आनन-फानन में उपचा को जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। उक्त जानकारी ईएमटी 108 विद्याप्रकाश ने मीडिया को दी।