चक्रधरपुर: सांप के डसने से महिला घायल, अनुमंडल अस्पताल में इलाज जारी
चक्रधरपुर अनुमंडल के लांडुपोदा पंचायत के करोडीह गांव में बुधवार अहले सुबह सांप के डसने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान विपोन पाडिया की पत्नी रदाई तियु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रदाई तियु सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान रास्ते में उनके बाएं पैर में सांप ने काट लिया। सांप के डसने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी।