गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में अंधेरे में हुआ रावण दहन, नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल, अंधेरे में हुआ राम-रावण युद्ध का मंचन
गोविंदगढ़ कस्बे में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए खाटू श्याम नगर के समीप स्थित दशहरा मैदान पहुंची। यहां राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर 31 फीट से अधिक ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया।