बिहार: बिहार शरीफ के जदयू कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर का मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस
Bihar, Nalanda | Dec 6, 2024 बिहारशरीफ के जदयू कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे जिला जनता दल यूनाइटेड द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो अरशद बिहारशरीफ अध्यक्ष गुलरेज अंसारी मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव मौजूद थे