बिहार: हबीपुरा मोहल्ला से न्यायालय के एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Dec 6, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के हबीपुरा मोहल्ला से न्यायालय के वारंटी स्वर्गीय रामकिशुन यादव के पुत्र विजय यादव को पुलिस में गुरुवार की रात्रि 11:30 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि 2011 का मारपीट का पुराना केस हैं। कोर्ट से बेल करवाने के बाद दोबारा कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।