बिहार: लोजपा रामबिलास पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, बिहार प्रभारी हुए शामिल
Bihar, Nalanda | Dec 6, 2024 बिहार शरीफ के आइएमए हॉल में शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे से लोजपा रामबिलास पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुई सांसद सह बिहार प्रभारी अरुण भारती शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने बताया की अपने कार्यकर्ताओ की मजबूती के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।