भवानीपुर: धमदाहा: भवानीपुर में की गई जांच की रिपोर्ट सौंपी गई वरिष्ठ अधिकारी को, फर्जी क्लीनिक व अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर होगी कार्रवाई
भवानीपुर :-- भवानीपुर बाजार में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों और फर्जी क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार को चलाए गए सघन जांच अभियान के बाद जांच दल ने अपनी रिपोर्ट व संबंधित साक्ष्य वरीय अधिकारियों को सौंप दिए हैं। अब जल्द ही ऐसे संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी ।