जगाधरी: सोम नदी का तटबंध टूटने से गांव खानेवाला में एक बार फिर तबाही का मंजर देखने को मिला
यमुनानगर के गांव खाने वाला में एक बार फिर से तबाही का मंजर देखने को मिला है गांव की गलियां नदी और नालों में तब्दील हो चुकी है वहीं सुबह अचानक पानी आने से लोगों में डर का माहौल बन गया जिसके बाद लोग मजबूरन अपनी छतों पर चढ़ गए। इस बार भी गांव में पानी आने का कारण सोम नदी का तटबंध टूटना बताया जा रहा है।