जगाधरी: यमुनानगर के रहने वाले भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर विजय दहिया ने छोड़ी बीजेपी।
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर विजय दहिया ने आज भाजपा नेताओं की कार्यप्रणाली में उदासीन रवैया के विरुद्ध अपने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने कहा कि यमुनानगर के कुछ नेताओं के अड़ियल रवैया व लगातार अपेक्षित किए जाने वाले व्यवहार से हताश है। उन्होंने कहा कि चार-पांच लोगों का समूह तन्त्र को घेरे रहता है ।