जगाधरी: गांव बाकरपुर मे अंबेडकर भवन में बाबासाहेब की मूर्ति खंडित करने की कोशिश करने के मामले मे ग्रामीणों ने DC को सौंपा ज्ञापन
यमुनापुर के गांव बाकरपुर में अंबेडकर भवन का ताला तोड़ने व बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने की कोशिश करने और ग्रामीणों से मारपीट करने के मामले में ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई। गांव के पूर्व सरपंच व दर्जनों ग्रामीण जिला प्रशासन से गुहार लगाने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे ।