जगाधरी: यमुनानगर की खालसा कॉलेज रोड के पास घर के बाहर खड़ी साइकिल को चुरा ले गया एक लड़का ।सीसीटीवी में भी कैद हुआ चोर।
यमुनानगर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह दिन दिहाड़े घर के बाहर खड़े वाहनों को अपना निशाना बना रहे हैं । आज खालसा कॉलेज रोड के पास एक घर के बाहर खड़ी साइकिल को एक लड़का चुरा ले गया और सीसीटीवी कैमरे में भी यह घटना कैद हुई है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।