जगाधरी: यमुनानगर के मॉडल टाउन में धोखे सेएक जगह की रजिस्ट्री करवाने के आरोप में इकोनामिक सेल की टीम ने एक महिला को किया गिरफ्तार
यमुनानगर के मॉडल टाउन में करोड़ों की जमीन को गलत ढंग से किसी और के नाम रजिस्ट्री करवाने का मामला सामने आया है । जिसकी जमीन है वह विदेश में रहता है लेकिन एक महिला ने अन्य कई लोगों के साथ मिलकर गलत रजिस्ट्री करवा यह जगह अपने नाम कर ली। इकोनामिक सेल पुलिस ने आज एक महिला को इस मामले में गिरफ्तार किया है और इस मामले में आगे जांच चल रही है ।